————————————
कासगंज

एटा जिले के कासगंज नगर कोतवाली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसा के बाद शहर में तीसरे दिन भी तनाव बरकरार है। रविवार सुबह उपद्रवियों ने तीन दुकानों, दो बस और एक कार में आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पिस्टल के साथ दबोचा है। पुलिस ने कासगंज घटना में मृत चंदन के हत्यारोपियों के घर पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों के नाम नहीं खोले हैं।
इसके अलावा हिंसा पर कासगंज प्रशासन ने शहर में शांति व्यवस्था के लिए नगर पालिका हाल में सभी वर्गों के लोगों की बैठक बुलाई। उत्तर प्रदेश के डीजेपी ओपी सिंह ने कहा है कि कासगंज में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पिछले कुछ घंटों से हिंसा की कोई वारदात नहीं हुई है। डीजेपी ने कहा कि कासगंज हिंसा के पीछे की बड़ी वजह फैली अफवाह है। ओपी सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है साथ ही कई और कदम उठाए गए हैं। साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। और हमारी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।ल
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours