न्यूज़ रिपोर्टर जावेद अहमद सिद्दीकी(ब्यूरो चीफ अम्बेडकर नगर)


अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के एमएलसी व जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर नई कमेटी की घोषणा करते हुए  नगर अध्यक्षों, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी कर दिया है। वरिष्ठ समाजसेवी हाजी मो.अकमल उर्फ जुगनू को सपा ने जिला महासचिव घोषित किया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर महंत चन्द्र त्रिपाठी, विंध्याचल सिंह, राणा विजय सिंह, विधान चन्द्र चौधरी को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। रमेश सेठ को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। मालती वर्मा को महिला सभा का जिलाध्यक्ष, मो.असलम अन्सारी को अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष, सुनील कुमार यादव को अधिवक्ता सभा का जिलाध्यक्ष, राम सुंदर राजभर को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, राजमणि साहू को व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष, डॉक्टर राजेन्द्र चौधरी को शिक्षक सभा का जिलाध्यक्ष, राम आसरे यादव को सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, अवध रॉज यादव को मजदूर सभा का जिलाध्यक्ष, नन्द लाल भारतीय को अनुसूचित जाति जनजाति सभा का जिलाध्यक्ष, धीरेंद्र तिवारी को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विधान सभा अध्यक्ष में अकबरपुर से राम कृष वर्मा, टाण्डा से फ़िरोज़ अहमद सिद्दीकी, जलालपुर से आलोक कुमार यादव, आलापुर से अश्वनी कुमार यादव व कटेहरी से दिनेश कुमार सिंह को विधान सभाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्य व अन्य सदस्यों की सूची काफी लंबी है।
नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाइयां मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, टाण्डा नगर अध्यक्ष कसीम अशरफ, मुजीब अहमद सोनू, शाद सिद्दीकी, फैज़ान खान, मो.सईम, अंजू दूबे, असगर खान,  सैय्यद गौस अशरफ़ समेत आदि लोगो ने बधाई दिया
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours