ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार दोपहर थाना बसखारी क्षेत्र स्थित दरगाह किछौछा में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने भारी पुलिस बल के साथ किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी टांडा डॉ शशि शेखर भी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अफवाह, उपद्रव या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में थाना बसखारी प्रभारी सुनील कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई है और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया है।


Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours