सुल्तानपुर। जिले के 06 स्थलों पर 155 जोड़ो का सामूहिक विवाह।
सुलतानपुर 23 फरवरी, जिलाधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सुलतानपुर जिले में 24 फरवरी को 155 जोड़ो की सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके  लिए 06 स्थलों का चयन किया गया है। जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत के प्रांगण में 51 जोड़ा़े, कादीपुर में 27 जोड़ो, लम्भुआ में 25 जोड़ो, जयसिंहपुर में 14 जोड़ो, बल्दीराय में 25 जोड़ो तथा कूरेभार में 13 जोड़ो का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

जिलाधिकारी ने आज जिला पंचायत में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी स्थलों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रभारी अधिकारी नामित किये गये है। उन्होंने जिला पंचायत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवागमन एवं शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ,अपर पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा व यातायात, उपजिलाधिकारी सदर को कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था , मुख्य चिकित्साधिकारी को मेडिकल सहायता केन्द्र तथा ए.आई.जी. स्टाम्प को जोड़ो का पंजीकरण व प्रमाणपत्र की जिम्मेदारी दी गयी है। इस प्रकार अन्य व्यवस्थाओं हेतु अलग अलग अधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गयी हैं। उन्होंने बताया कि बल्दीराय के लिए उपजिलाधिकारी बल्दीराय, जयसिंहपुर के लिए उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर, लम्भुआ के लिए उपजिलाधिकारी लम्भुआ तथा कादीपुर के लिए उपजिलाधिकारी कादीपुर को आवागमन व शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौपी गयी है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय सी.आर.ओ.राजकेश्वर , अपर जिलाधिकारी वि.रा. अमरनाथ राय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बी.डी.सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद पाण्डेय,ए आर टी ओ प्रशासन माला बाजपेई व सम्बन्धित उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours