ब्यरो रिपोर्ट, सिफत हुसैन


अम्बेडकरनगर। मौर्या स्टेट मैरिज हॉल पुन्थर में सोमवार को समाजवादी पार्टी टांडा विधानसभा की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने की। संचालन विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ने किया। बैठक में जोनल प्रभारी, सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की तैयारियों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह और जोश दिखाई दिया। पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में टांडा विधानसभा से राममूर्ति वर्मा को विजयी बनाने और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान संदीप यादव, महावीर प्रसाद, एहरार हुसैन, अतहर खान, हसन अली, शाद सिद्दीकी, विजय मणि, अब्दुल माबूद, मोहम्मद अफजल  अरुण कुमार मौर्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours