अम्बेडकरनगर : ज़िला कांग्रेस कमेटी ने किछौछा दरगाह निवासी इमरान अहमद गाँधी को कांग्रेस पार्टी का जिला सचिव घोषित किया।बताते चलें कि इमरान अहमद कांग्रेस पार्टी में आकर बहुत कम समय में इतनी बड़ी क़ामयाबी हासिल की है।और इमरान ने पार्टी के लिए तन मन और मेहनत से एक अलग पहचान बनाई  उनकी मेहनत और निष्ठा को देख कर पार्टी ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इमरान ने मीडिया को बताया की हमारा मिशन आगामी चुनाव 2022 है। जिसकी तैयारियाँ हमारी पार्टी के कार्यकर्ता व पार्टी के सभी छोटे बड़े पद अधिकारी कर रहे है। उन्होंने ये भी बताया हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का केवल एक ही संकल्प है। 2022 में भाजपा को  मुक्त कर के उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना है। कांग्रेस पार्टी से इतनी बड़ी सफ़लता पाने पर इमरान को लोगो ने बधाई दी जिसमे पूर्व जिला अध्यक्ष  मेरजूद्दिन, एहराम खान, मोनू , इरफान शाह, सैफ अशरफ,  नदीम खादिम, अबू साद, आदि लोग रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours