बसखारी अंबेडकरनगर, स्वतंत्रता दिवस को लेकर शासन की मंशा के अनुरूप बसखारी विकासखंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। 15 अगस्त से पहले ही पूरा ब्लॉक तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा है। विकासखंड परिसर में की गई आकर्षक विद्युत सजावट लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रही है।

खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह की पहल पर विकासखंड परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया है। शाम होते ही परिसर रोशनी से जगमगा उठता है और तिरंगे की रंग-बिरंगी रोशनी स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा देती है। परिसर से गुजरने वाले राहगीरों और ग्रामीणों के लिए भी यह सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व है। इस अवसर पर सरकारी भवन एवं परिसरों को आकर्षक ढंग से सजाने का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

15 अगस्त से पहले ही तिरंगे की रोशनी में सजा बसखारी ब्लॉक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। विकासखंड परिसर की यह आकर्षक सजावट स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में चार चांद लगा रही है।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours