संवाददाता मोकीम खान


किछौछा। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड वासदेवनगर में रविवार भोर में छप्परनुमा मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। इससे सनसनी फैल गई। बसखारी पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेद दिया है।

फंदा लगाने से विवाहित महिला बिना निषाद ( 27 वर्ष ) पत्नी इंद्रेश निषाद निवासी वासदेवनगर, अशरफपुर किछौछा की मौत हो गई। मृतक महिला ने खुद ही फांसी लगा ली या इसके पीछे कोई और वजह है। फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो पा रहा है। हालांकि बसखारी पुलिस प्रथम दृष्टया यह मान कर चल रही है कि महिला ने खुद ही फांसी लगा ली हे। मृतक महिला के दो बच्चे हैं। एक लड़का ( 4 वर्ष ) और एक लड़की 1 वर्ष की है। महिला की मौत की सूचना उसके मायके वालों ने बसखारी पुलिस को दी है। लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है। किछौछा पुलिस चौकी इंचार्ज अमरनाथ यादव, सहित हेड कांस्टेबल करुणा शंकर मिश्रा, संतोष कुमार यादव मौके पर पहुचं कर आवश्यक जानकारी ली और कागजी कोरम पूरा किया। थानाध्यक्ष बसखारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि महिला की शादी हुए करीब 8 वर्ष बीत चुके हैं। मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है और मौत की तथ्यों की जांच की जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours