ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। शनिवार को एएसपी पश्चिमी हरेन्द्र कुमार ने महिला थाना का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, कर्मचारी बैरक व मैस की व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों को और अधिक सुव्यवस्थित रखने, हेल्प डेस्क पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण करने तथा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

एएसपी हरेन्द्र कुमार ने कहा कि महिला थाना पीड़ित महिलाओं के लिए सुरक्षा और न्याय का पहला महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां की व्यवस्था का सुदृढ़ और पारदर्शी रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने थाने के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के बाद थाना स्टाफ में उत्साह देखा गया और यह उम्मीद जताई गई कि निर्देशों के पालन से महिला थाना की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours