ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास


अम्बेडकरनगर। जनपद पुलिस विभाग में गौरव का क्षण तब देखने को मिला जब मुख्य आरक्षी राजेश कुमार यादव को पदोन्नति प्राप्त कर उप निरीक्षक के पद पर आसीन किया गया। इस अवसर पर अभिजित आर. शंकर (पुलिस अधीक्षक, अम्बेडकरनगर) तथा शुभम कुमार (क्षेत्राधिकारी, टांडा) ने उन्हें पदचिन्ह लगाकर औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और कर्तव्यों में भी वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उप निरीक्षक के रूप में राजेश कुमार यादव अपनी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता से विभाग का मान बढ़ाएँगे।

क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सेवा भावना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

पदोन्नति से विभागीय कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजेश कुमार यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours