ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
अंबेडकरनगर। नृपति नारायन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, आमिया बाबनपुर में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बसखारी थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
छात्रों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को नई दिशा देने का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता का असली मंत्र है।
बसखारी थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारती है और समाज में सही पहचान दिलाती है। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक राजकुमार सिंह, संस्थापक प्रदीप सिंह रघुवंशी, प्रधानाचार्य संदीप सिंह रघुवंशी सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours