ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास 


अम्बेडकरनगर। विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की तिथि बढ़ने के बाद टांडा क्षेत्र के फर्रुखाबाद पुन्थर में सपा प्रदेश सचिव मुसाब अज़ीम सक्रिय रूप से मैदान में नजर आए और लोगों को नई समयसीमा की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब मतदाता सूची से जुड़े दावा-आपत्ति 6 मार्च तक किए जा सकेंगे, जबकि अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों से घर-घर संपर्क कर जागरूकता फैलाने का भी काम किया।

मुसाब अज़ीम ने अपील करते हुए कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में छूट गया है या किसी प्रकार की त्रुटि है, वे समय रहते आवेदन कर अपना नाम सही कराएं, ताकि मतदान के अधिकार से कोई वंचित न रहे। उन्होंने खास तौर पर युवाओं, नए मतदाताओं और महिलाओं से आगे आकर अपने दस्तावेज़ों का सत्यापन कराने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में भागीदारी निभाने की बात कही।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours