ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ में एक बार फिर भरोसे और नेतृत्व की मिसाल देखने को मिली है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर से मीरानपुर निवासी इम्तियाज हुसैन को लगातार 18वीं बार जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बरवा नासीरपुर निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्र को संगठन का महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर एडवोकेट काजिम हुसैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इम्तियाज हुसैन की यह उपलब्धि उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य, ईमानदारी और कर्मचारियों के बीच मजबूत विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को एक-दो नहीं बल्कि 18 बार एक ही पद पर चुना जाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान बताता है कि संगठन में आपसी भाईचारा, एकता और सेवा भावना आज भी मजबूत है। इम्तियाज हुसैन के नेतृत्व में कर्मचारी संघ लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours