ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास



अम्बेडकरनगर। जनपद के दो मेधावी छात्रों की सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता पर कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफल हुए विपिन देव यादव व पुरु दुबे को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान डीएम व एसपी ने दोनों सफल अभ्यर्थियों से संवाद कर उनकी तैयारी, संघर्ष और सफलता के अनुभवों को सुना। अधिकारियों ने उनकी कड़ी मेहनत, लगन व अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इन मेधावी छात्रों की उपलब्धि से जनपद का नाम रोशन हुआ है और अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

अधिकारियों ने दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिविल सेवा में उनका योगदान समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। समारोह में उपस्थित लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छात्रों का स्वागत किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours