ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास


अम्बेडकरनगर। जनपद में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। थानों में संचालित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अम्बेडकरनगर पुलिस को एनटीपीसी के सहयोग से 14 स्कूटी प्रदान की गईं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन अम्बेडकरनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) तथा पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर की उपस्थिति में इन स्कूटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इन स्कूटी के माध्यम से मिशन शक्ति केंद्रों की टीम महिलाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यों को और अधिक तेजी व प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेगी। साथ ही महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण में भी इससे काफी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours