बसखारी संवाददाता (अम्बेडकरनगर)।

वेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल मकोइया का सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी छात्र सफल होकर उत्तीर्ण हुए, विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। कक्षा 10 के छात्र दिव्यांशु ने 97.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिशू ने 96, प्रतिशत तथा अलिशा जैनब  92.08 प्रतिशत आजका फातिमा 92.6 श्वेता 92.4, नसरा फातिमा 92.2, तान्या प्रकाश 91.4,  सिद्धि मौर्या 90.4 , मो मोईन 90.2, एव आकांशा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहसिन खान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। मेधावी छात्रों को विद्यालय परिसर में सम्मानित भी किया गया। बधाई देने वाले में शिक्षक गण अमित कनौजिया मोहम्मद अशरफ अतुल कुमार तिवारी रमन कुमार जिलानी कामिनी अश्विनी विश्वकर्मा शिवानी श्वेत दुबे जिलानी रघुवन त्रिपाठी पंकज कुमार ने छात्रों को बधाई दिया

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours