अम्बेडकरनगर। वेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल मकोइया के छात्र तनय कसौधन पुत्र राजदेव कसौधन, निवासी बसखारी ने नीट-2026 परीक्षा में 720 में से 619 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 5243 प्राप्त की और विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तनय का चयन लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।तनय कसौधन ने वेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल मकोइया से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की है। इसी वर्ष उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके बाद पहले ही प्रयास में नीट-2026 क्वालीफाई कर एमबीबीएस में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया।
छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहसिन खान ने तनय कसौधन को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि तनय की सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है और यह उनकी मेहनत, लगन तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से तनय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में नूरजहां खान, अतुल कुमार तिवारी, मोहम्मद जिलानी, मोहम्मद अशरफ सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours