ब्यूरो रिपोर्ट – फैमी अब्बास


अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र बसखारी के अंतर्गत किछौछा दरगाह में आगामी ग़ुस्ल पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) नितीश कुमार तिवारी के साथ दरगाह क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने भीड़-प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खास बात यह रही कि प्रशासन द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और ज़ायरीन को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडे अपनी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद नजर आए। उन्होंने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने का भरोसा दिलाया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ग़ुस्ल पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम वातावरण मिल सके।

अंत में प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और श्रद्धालुओं में भरोसा बढ़ा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours