बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी कस्बे में यातायात नियमों के पालन को लेकर दोहरे मापदंड के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बसखारी के प्रबंधक को बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते हुए और वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर बात करते हुए देखा गया। जबकि आम लोगों के खिलाफ पुलिस बिना हेलमेट और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल के प्रयोग पर नियमित रूप से चालान की कार्रवाई करती है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। उनका कहना है कि नियम सभी के लिए बराबर हैं और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को इससे छूट नहीं मिलनी चाहिए।
लोगों ने संबंधित विभाग और यातायात पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर तथ्यों की जांच करने तथा नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यातायात नियमों का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, इसलिए इनका पालन सभी के लिए अनिवार्य होना चाहिए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours