*


संवाददाता फैमी अब्बास 


*अंबेडकरनगर*- महिला थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा के आदेश पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर प्रत्येक दिन महिलाओं को न्याय मिल रहा है इससे महिलाओं को काफी सहूलियत मिल रही है। बृहस्पतिवार को महिला थाना अध्यक्ष बंदना अग्रहरी ने महिलाओं की शिकायत को सुनकर ऐक्शन में आ गई। 

नारी सुरक्षा , सम्मान, स्वावलंबन अभियान के तहत  महिला थाने के महिला हेल्प डेस्क पर रागिनी पांडेय पत्नी देवेन्द्र द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों में पारिवारिक विवाद था जिसमें दोनों पक्षों को महिला हेल्प डेस्क कर्मी व महिला थाना प्रभारी द्वारा दो से तीन मध्यस्थता के उपरांत आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours