अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी टांडा विधानसभा की मासिक बैठक बुधवार को मौर्या मैरिज हॉल पुन्थर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा एव संचालन विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की बूथ लेवल सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।विधायक राममूर्ति वर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। इसके लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाती रही है। आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के आधार पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहने की अपील की। जिला महासचिव मुजीब अहमद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनाव में पार्टी की सफलता का आधार बनेगा।

समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार यादव ने कहा कि अधिवक्ता और कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया। बैठक में विशाल वर्मा, अहमद जिया, आमिर अहमद, अब्दुल माबूद, मोहम्मद अफजल, यासिर हयात समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours