ब्यूरों रिपोर्ट-फैमी अब्बास 



अंबेडकरनगर बसखारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसखारी के अधीक्षक डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में प्राथमिक विद्यालय बसखारी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाना और उनके बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

इस दौरान अध्यापकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित दवा सेवन के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि समय-समय पर एल्बेंडाजोल टैबलेट लेने से बच्चों के शारीरिक विकास में मदद मिलती है और कई बीमारियों से बचाव संभव है।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताई। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और विद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय है, जिससे बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ऐसे जनहितकारी अभियानों को आगे भी निरंतर चलाने पर जोर दिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours