ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
बसखारी, अम्बेडकरनगर। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिशन शक्ति पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 34/2026 धारा 105/3(5) बीएनएस से जुड़े दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसखारी के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में योगेश यादव (32 वर्ष) निवासी मालीपुर, जनपद अम्बेडकरनगर तथा शुभम विश्वकर्मा (19 वर्ष) निवासी बेलवाई, जनपद सुल्तानपुर शामिल हैं। दोनों को बसखारी बाजार के पास से हिरासत में लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अपने पिता के साथ दवा-इलाज का काम करता था और इसी अनुभव के आधार पर बिना किसी वैध चिकित्सीय पंजीकरण के नवजीवन हॉस्पिटल के पास एक महिला का सी-सेक्शन ऑपरेशन कर दिया गया, जो कानूनन अपराध है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी बसखारी की सक्रियता और सतर्कता सराहनीय रही। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने समय रहते कार्रवाई कर न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि अवैध चिकित्सकीय गतिविधियों पर भी सख्त संदेश दिया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा की है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल दीप चंद यादव, बालकृष्ण तिवारी, कांस्टेबल अमित चौरसिया व महिला कांस्टेबल चन्दा शामिल रहीं, जिन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई को सफल बनाया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours