ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास
बसखारी, अम्बेडकरनगर।
थाना बसखारी में आयोजित थाना दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे ने स्वयं उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाना दिवस में कुल दो प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण कर दिया गया। शिकायतकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
थाना प्रभारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को न्याय दिलाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
थाना दिवस के सफल आयोजन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours