अंबेडकरनगर। जनपद के अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसड़ा बाज़ार में जनता मेडिकल स्टोर के अवैध रूप से संचालित होने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनता मेडिकल स्टोर बिना वैध लाइसेंस के संचालित किया जा रहा है, जबकि लाइसेंस बसखारी क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार संबंधित मेडिकल स्टोर अपने नाम से दवाओं की बिक्री कर रहा है, जबकि नियमानुसार जिस स्थान के लिए लाइसेंस जारी होता है, उसी पते पर दवा बिक्री की अनुमति होती है। नियमों की अनदेखी कर मसड़ा बाज़ार में संचालन किए जाने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि बिना विधिवत लाइसेंस के दवाओं की बिक्री जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। लोगों ने ड्रग्स इंस्पेक्टर से शीघ्र जांच कर सत्यता की पुष्टि करने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मामलों में सख्ती बरतनी चाहिए ताकि अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों पर रोक लग सके और आम जनता को सुरक्षित एवं प्रमाणित दवाएं मिल सकें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours