ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास


अम्बेडकरनगर। जनपद में चल रहे पुलिस लाइन के विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवनों व अन्य कार्यों की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे कार्यक्षमता और मनोबल दोनों मजबूत हों।निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण कराए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात कर्मियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours