अम्बेडकरनगर। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने विकास खण्ड टाण्डा के डांडी स्थित गौ-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौ-आश्रय स्थल में मौजूद पशुओं के रख-रखाव, चारा-पानी, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ-आश्रय स्थल में सभी व्यवस्थाएं शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों की देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निगरानी के साथ व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए गए, ताकि गौ-आश्रय स्थल में रह रहे गोवंशों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours