ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। जनपद ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाते हुए प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में अंबेडकरनगर ने 125 में से 125 अंक हासिल कर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के कुशल नेतृत्व और सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। उनके निर्देशन में फरवरी माह में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण किया गया, जिससे जनमानस का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

आईजीआरएस प्रणाली की नियमित समीक्षा करते हुए प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी एवं टीम ने कमियों को दूर कर कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ बनाया। साथ ही सर्किल और थानों पर तैनात कर्मियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रेरित किया गया।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी समर्पण और पारदर्शिता के साथ जनता की शिकायतों का निस्तारण किया जाता रहेगा।अंबेडकरनगर पुलिस की यह सफलता न केवल प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण है, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और विश्वास की मजबूत मिसाल भी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours