रिपोर्ट:

अम्बेडकरनगर। जनपद के राजेपुर धावा निवासी हर्ष सिंह पुत्र राजकुमार सिंह ने गेट 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

हर्ष सिंह वर्तमान में आईआईटी सूरत से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने 57.06 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1664 प्राप्त की तथा 666 का GATE स्कोर अर्जित किया है।

जैसे ही उनके सफल होने की खबर क्षेत्र में पहुंची, लोगों ने खुशी जताते हुए उनके घर पहुंचकर बधाई दी। क्षेत्रवासियों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनके चाचा अंकित सिंह सहित अन्य परिजनों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई दी। सभी ने कहा कि हर्ष सिंह की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे अन्य छात्र भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours