ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर- चिलचिलाती धूप के बीच हरैया बाईपास हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अचानक सड़क पर गिर पड़ी। गर्मी और भीड़भाड़ के बीच हालात बेहद खतरनाक हो गए, क्योंकि उसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक भी आ रहा था। कुछ पल के लिए वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई।

इसी बीच ड्यूटी पर तैनात बसखारी थाने के हेड कांस्टेबल दीपचंद यादव ने मौके की नजाकत को समझते हुए अद्भुत तत्परता और साहस का परिचय दिया। उन्होंने बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत सड़क पर गिरी महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और संभावित हादसे को टाल दिया। उनकी सूझबूझ और तेजी से की गई कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को होने से रोक दिया।

घटना के बाद हेड कांस्टेबल दीपचंद यादव ने मानवता का परिचय देते हुए घायल महिला को तत्काल बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला की स्थिति को संभाल लिया गया और उसकी जान बच गई।

घायल महिला की पहचान शाधना गौड़ पुत्री पर्सन गौड़, निवासी रायसिंगपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अचानक चक्कर आने के कारण सड़क पर गिर पड़ी थी।

उपचार के बाद महिला ने होश में आने पर हेड कांस्टेबल दीपचंद यादव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उन्हें मदद न मिलती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने भी पुलिसकर्मी की इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours