ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अम्बेडकरनगर-  बसखारी थाना क्षेत्र के बेला परसा गांव में बुधवार सुबह 5 बजे से 7 बजे तक अमीरुल मोमिनीन अली इब्ने अबी तालिब की शहादत की याद में नोहा-ख़्वानी और मातम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अकीदतमंदों ने ग़मगीन माहौल में मातमी जुलूस निकाला, जो मस्जिद से निकलकर इमामबाड़ा तक पहुंचा।

इमामबाड़ा में आयोजित मजलिस को मौलाना तुफैल अब्बास ने खिताब करते हुए हजरत इमाम अली की सीरत, इंसाफ और इंसानियत के पैगाम पर रोशनी डाली। मजलिस के बाद अंजुमन अब्बासिया बेला परसा के सदस्यों ने पुरदर्द नोहा-ख़्वानी और मातम पेश कर शहीद-ए-कूफा को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बसखारी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। जुलूस के साथ उपनिरीक्षक ओमकार पटेल, उपनिरीक्षक रिंकू सरोज, हेड कांस्टेबल दीपचंद यादव और कांस्टेबल अनिल कुमार यादव सहित पुलिस बल तैनात रहा।

इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और पूरे माहौल में गम व अकीदत का माहौल बना रहा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours