अम्बेडकरनगर । वेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल मकोइया में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन स्कूल प्रबंधन मोहम्मद बख्शीश खान एवं प्रधानाचार्य मोहसिन खान ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों को देखा गया और उनकी सराहना की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने विज्ञान के प्रति अपनी रुचि और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अनेक आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में रोबोटिक, स्मार्ट सिटी, इलेक्ट्रिक क्लीनर, इलेक्ट्रिक कार, रोबोट, आधुनिक चश्मा, ह्यूमन हार्ट, इलेक्ट्रिक टैंक, ट्रैफिक लाइट, सोलर पैनल, वाटर फिल्टर समेत कई अन्य वैज्ञानिक मॉडल शामिल रहे। जिसमें प्रथम स्थान पर प्रशांत सागर यादव रहे जिसने इलेक्ट्रिक क्लीनर बनाया ,दूसरे स्थान पर सोलर कुकर बनाने वाले अम्बरेश रंजन विभु मिश्रा यश पाण्डेय हरीश रहे, तीसरे स्थान पर मिलिट्री वार टैंक बनाने वाले मोहम्मद शारिक आयन अली सूरज ने मिलकर बनाया इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहसिन खान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ती है। उन्होंने कहा कि आज के यही छात्र भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रोशन करेंगे विद्यालय में पैरेंट्स टीचर मीटिंग भी रखी गई जिसमें छात्रों को मार्कशीट वितरित की गई जिसमें सत प्रतिशत रिजल्ट रहा विद्यालय का।। ट्रेनर खुशी श्रीवास्तव ने अभिभावकों को ट्रेनिंग दिया जिससे बच्चों को पढ़ाई के प्रति और लगाओ कैसे बढ़ाया जाये कार्यक्रम के दौरान इमरान खान, नूरजहां खान, हलीमा खान, जोया खान, मोहम्मद अशरफ, रमन कुमार, अतुल तिवारी, शिवानी, कामनी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours