ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अम्बेडकरनगर। जनपद के मसड़ा बाजार हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पास में स्थित एक मकान को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह घटना हुई, वहां हाईवे से सटा हुआ 11 हजार वोल्ट का बिजली तार और ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो पहले से ही खतरे का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस थोड़ा और आगे बढ़ जाती, तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर कल भी एक घटना सामने आई थी, जिसके बावजूद जिम्मेदार विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि हाईवे किनारे लगे ट्रांसफार्मर और तार को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। प्रशासन से भी इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की अपील की गई है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours