ब्यूरो रिपोर्ट - फैमी अब्बास
अंबेडकरनगर। टांडा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मुसाब अज़ीम ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुसाब अज़ीम ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो ऐतिहासिक संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने लोगों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में आपसी भाईचारा, एकता तथा सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर टांडा विधानसभा क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर, बीबीपुर, बसखारी, मुजाहिदपुर, भूलेपुर, हसवर और अन्य क्षेत्रों के लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत रहा, जहां लोगों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours