ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की टीम द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी अजय कुमार, बीपीएम कमलेश कुमार यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों को बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो मार्ग दिखाया, वह आज भी प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को सामाजिक समरसता, शिक्षा के महत्व और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। साथ ही उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours