ब्यूरो रिपोर्ट – फैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के संदहा मजगवा गांव की होनहार बेटी सिंधुजा पटेल ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर समीक्षा अधिकारी (Review Officer) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
सिंधुजा पटेल, रमा शंकर चौधरी की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई, जहां से उन्होंने अपनी प्रतिभा की मजबूत नींव रखी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा और निरंतर मेहनत करते हुए यह मुकाम हासिल किया।
सफलता मिलने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी जश्न जैसा माहौल है। सिंधुजा की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।
सिंधुजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और परिवार के सहयोग को दिया है। इस मौके पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आबिद हुसैन, मास्टर असलम, राज खान, ज़हीन अब्बास, अब्दुल्लाह इदरीसी, अनुज प्रताप चौधरी, वीरेंद्र चौधरी और सौरभ चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours