ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। टांडा क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय खासपुर में सोमवार को स्कूल चलो अभियान का भव्य शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों व ग्रामीणों से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने का आह्वान करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने नामांकन बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित दक्षता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। छात्रों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया जिससे अन्य बच्चों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिल सके।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों अभिभावकों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और हर बच्चा स्कूल तक जरूर पहुंचे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours