ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
अंबेडकरनगर। आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने थाना जहाँगीरगंज क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बना रहा और अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours