ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। जनपद में प्रशासनिक सक्रियता का प्रेरणादायक उदाहरण उस समय देखने को मिला जब टांडा एसडीएम डॉ. शशि शेखर स्वयं विकासखंड टांडा के ग्राम पंचायत कोतूवापुर पहुंचे और खेत में उतरकर गेहूं की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया।

खेत में पहुंचकर फसल की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना न सिर्फ उनकी कार्यशैली को दर्शाता है बल्कि यह भी साबित करता है कि प्रशासन अब केवल दफ्तरों तक सीमित नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एसडीएम के इस कदम से किसानों में उत्साह और भरोसा दोनों बढ़ा है। ग्रामीणों ने भी खुलकर सराहना करते हुए कहा कि जब अधिकारी खुद खेतों तक पहुंचते हैं तो योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचना सुनिश्चित हो जाता है। मौके पर एसडीएम हो तो ऐसा हो जैसी प्रतिक्रियाएं भी सुनने को मिलीं।

इस पहल ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि सक्रिय ईमानदार और जिम्मेदार प्रशासन ही विकास की असली नींव होता है जो कागजों से निकलकर सीधे जमीन पर दिखाई देता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours