ब्यूरो रिपोर्ट- फ़ैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। जनपद के बसखारी और टांडा विकास खंड में तैनात खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राघवेंद्र प्रताप सिंह अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली अनुशासन और सक्रिय नेतृत्व के कारण चर्चा में हैं। वर्तमान में वे दोनों ही विकास खंडों का एक साथ प्रभार संभाल रहे हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद विकास कार्यों को नई गति दे रहे हैं।
बीडीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की नियमित समीक्षा कर वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनका लाभ समय पर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।
मीडिया से वार्ता के दौरान बीडीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने योजनाओं की प्रगति पारदर्शिता और गुणवत्ता को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।
उनके निर्देशन में अधीनस्थ कर्मचारी भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों देखने को मिल रही है।
दोनों ब्लॉकों का एक साथ प्रभार संभालना जहां एक बड़ी चुनौती है वहीं राघवेंद्र प्रताप सिंह अपनी कुशल प्रबंधन क्षमता और समयबद्ध कार्यशैली के माध्यम से इस चुनौती को सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। वे लगातार क्षेत्र का निरीक्षण जनसुनवाई और फील्ड विजिट कर जमीनी हकीकत का जायजा लेते हैं तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के अनुसार बीडीओ की सक्रियता के चलते विकास कार्यों में पारदर्शिता आई है और योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंच रहा है। उनकी कार्यशैली से बसखारी और टांडा ब्लॉक में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास को नई दिशा मिली है।
जनपद स्तर पर भी उनके कार्यों की सराहना हो रही है और उन्हें एक ईमानदार कर्मठ एवं समर्पित अधिकारी के रूप में देखा जा रहा है जो विकास कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours