ब्यूरो रिपोर्ट-फैमी अब्बास 


अम्बेडकरनगर। शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन एवं बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे के नेतृत्व में बसखारी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन उप निरीक्षक बहादुर यादव ने किया।

इस क्रम में ग्राम सभा डोडो एवं एदिलपुर में पुलिस टीम ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। विशेष रूप से महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा 112, 1090, 1091, 181 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, आत्मनिर्भर बनने और किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना बिना भय के पुलिस को देने की अपील की। अभियान के दौरान महिला कांस्टेबल सीबू यादव एवं चंदा भी मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने पुलिस के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours