ब्यूरो रिपोर्ट – फैमी अब्बास
अम्बेडकरनगर। जनपद के बसखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अधीक्षक की अध्यक्षता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर योगदान, समयानुसार उपस्थिति तथा निरंतर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाली पांच महिलाओं को नामित कर उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
अधीक्षक ने सभी सम्मानित महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करें, ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को आगे भी इसी तरह निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बसखारी सीएचसी की सीएचओ सना, सीएचओ प्रियंका, एएनएम संध्यावती, एएनएम रेनू सिंह तथा एएनएम ममता वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours