अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर नगर के पकड़ी खास इलाके में आगामी 25 मार्च 2026 (बुधवार) को मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया जाएगा। यह मजलिस नमाज़-ए-मगरिब के बाद आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में Maulana Yasoob Abbas (लखनऊ) विशेष रूप से शिरकत करेंगे और मजलिस को खिताब करेंगे। आयोजन में शहीद-ए-मिल्लत हज़रत आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई की याद में अज़ादारी और मजलिस का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों की ओर से बताया गया है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम मोमिनीन से ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करने की अपील की गई है। कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन शमशीर हैदरी पकड़ी खास द्वारा किया जा रहा है।
मजलिस के दौरान अज़ादारी, तकरीर और दुआ का कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर मजलिस को कामयाब बनाने की अपील की है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours