अम्बेडकरनगर संवाददाता। पवित्र रमजान माह में इफ्तार का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में 25वें रोज़े के अवसर पर बसखारी में फैजान अशरफ उर्फ चाँद मियां के आवास पर रोज़ेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर रोज़ा खोला और आपसी भाईचारे व अमन-चैन की दुआ की। इस अवसर पर टाण्डा विधायक राम मूर्ति वर्मा भी शामिल हुए और रोज़ेदारों के साथ इफ्तार में शरीक हुए। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है।

इफ्तार कार्यक्रम में कुमैल अहमद, संदीप यादव, फ़हद अशरफ, डॉ. शोयब समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रोज़ा खोला और देश में अमन, शांति व खुशहाली की दुआ मांगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours