ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
अंबेडकरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज़ और प्रभावी कार्रवाई से बड़ा संदेश दिया है। थाना बसखारी पुलिस ने महज़ 10 घंटे के भीतर चोरी/लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 73.24 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे अंबेडकरनगर जिले में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में दहशत का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे की भूमिका बेहद सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व, सटीक रणनीति और टीम के बेहतरीन समन्वय के चलते पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सफलता हासिल की।
घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद गहराई से जांच करने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने ही सुनियोजित तरीके से घटना को लूट का रूप देने की साजिश रची थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 05 अप्रैल 2026 को अननपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 1.रोहित शर्मा पुत्र राम उजागिर शर्मा, निवासी विमावल थाना आलापुर, जनपद अंबेडकरनगर (उम्र करीब 25 वर्ष)2.साहित्य कुमार तिवारी उर्फ रंजन तिवारी पुत्र प्रेम शंकर तिवारी, निवासी ग्राम लाडिलापुर थाना आलापुर, जनपद अंबेडकरनगर (उम्र करीब 27 वर्ष)
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए कुल 73.24 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। बरामदगी में हार, अंगूठियां, नथिया, झुमके, चैन, कान के बाले व अन्य कीमती गहने शामिल हैं, जिनकी कुल मात्रा ने इस पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे की अगुवाई में हुई इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने न सिर्फ पुलिस की कार्यशैली को मजबूती दी है, बल्कि यह भी साबित किया है कि सही नेतृत्व और सख्ती से बड़े से बड़े अपराध का खुलासा संभव है। उनकी इस कार्यशैली की आम जनता और पुलिस विभाग में जमकर सराहना हो रही है।
इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जिले में अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। कानून की पकड़ से बच पाना अब नामुमकिन होता जा रहा है और पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours