ब्यूरो रिपोर्ट -फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में भीषण गर्मी को देखते हुए जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर पालिका अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने सराहनीय पहल की है। 15वें वित्त आयोग योजना के तहत करीब 15 लाख रुपये की लागत से तीन आरओ वाटर कूलर स्थापित कराए गए, जिनका लोकार्पण उनके द्वारा किया गया।

यह पहल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रेरित मानी जा रही है। ओमकार गुप्ता की सोच को क्षेत्र में सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि वे योगी सरकार के विकास मॉडल के रास्ते पर चलकर आमजन को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

नगर क्षेत्र के किछौछा पहला मोड़ (दुर्गा मंदिर के पास), सरदार नगर और वार्ड-6 बसखारी थाना के बगल आरओ वाटर कूलर लगाए गए हैं, जिससे राहगीरों व स्थानीय लोगों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

लोकार्पण के दौरान बसखारी थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडे मौजूद रहे। इस अवसर पर सभासद सुभाष निषाद, दस्तगीर अहमद, मयाराम, लालमन, प्रदीप कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पालिका कर्मी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ओमकार गुप्ता की सोच जनहित में है और वे योगी जी के रास्ते पर चलते हुए जनता के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रहे हैं। भीषण गर्मी में यह सुविधा आम लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours