ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र के बरही एदिलपुर गांव के पूर्व प्रधान जगदीश वर्मा के पुत्र अभिषेक वर्मा ने UPPSC 2024 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मुसाब अज़ीम ने अभिषेक वर्मा के घर पहुंचकर परिवार से भेंट मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभिषेक की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
मुसाब अज़ीम ने अपने संबोधन में कहा
अभिषेक वर्मा ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।आगे बढ़ते रहो यही सफलता की असली पहचान है।हमें आप जैसे होनहार युवाओं पर गर्व है।परिजनों और ग्रामीणों ने भी अभिषेक वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस उपलब्धि को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours