ब्यूरो रिपोर्ट – फैमी अब्बास


अंबेडकरनगर। जनपद के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसखारी बाजार में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक सुशीला राजवंशी ने बाजार में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए इन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

महिला उपनिरीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और हर परिस्थिति में पुलिस उनकी मदद के लिए तत्पर है। इस दौरान बाजार में मौजूद लोगों को भी जागरूक किया गया तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours