ब्यूरो रिपोर्ट – फैमी अब्बास


अम्बेडकरनगर। आगामी अंबेडकर जयंती के मद्देनज़र टांडा तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसडीएम डॉ. शशि शेखर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जयंती समारोह को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि डीजे के उपयोग, जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिमा स्थापना से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अराजकता या नियमों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने आयोजकों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम पूर्व अनुमति लेकर ही आयोजित किए जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में डिप्टी एसपी शुभम कुमार, तहसीलदार गरिमा भार्गव तथा टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जयंती को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर दिया।

प्रशासन की सक्रियता से यह साफ संकेत मिल रहा है कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और जिले में शांति, सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours