बसखारी अम्बेडकरनगर।  वेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल बसखारी में शनिवार को 17वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के  साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद बख्शीश खान रहे। उनका स्वागत विद्यालय के निदेशक इमरान खान एवं प्रधानाचार्य जोया समन जुबेर ने फूलमालाओं के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने अपने मनमोहक प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नेशनल एंथम, डिस्को डांस, रेट्रो थीम, कव्वाली, “हम तो ऐसे हैं भैया”, “मेरा जूता है जापानी” जैसे रंगारंग कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। इसके साथ ही राजस्थानी गीत, भगत सिंह पर आधारित प्रस्तुति, “कुन फाया कुन”, एजुकेशन थीम, इसरो के चंद्रयान-3 पर आधारित मॉडल, ऐतिहासिक नाटक एवं फैशन शो जैसे विविध कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के निदेशक इमरान खान ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर मोहसिन खान, नूरजहां खान, हलीमा खान, रुदाबा खान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment:

0 comments so far,add yours